नियमावली

‘भारतबोध’ पत्रिका में आपका स्वागत है।यह एक अंतर्राष्ट्रीय, द्विभाषी, विशेषज्ञ-समीक्षित एवं अंतरानुशासनिक अर्धवार्षिक पत्रिका है। इसका उद्देश्य विद्वानों और शोधकर्ताओं को ज्ञान एवं विचार-विनिमय का एक मंच प्रदान करना है।पत्रिका का लक्ष्य विद्वानों के साहित्यिक और सांस्कृतिक विचारों के साथ संवाद बनाना है। यहाँ विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले चिन्तक नए दृष्टिकोणों की खोज करने और बौद्धिक संपदा पर विचार-विमर्श करने हेतु एकत्र होते हैं।हम उच्च गुणवत्ता वाले शोधलेख प्रकाशित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक लेख का संपादन और तथ्य-परीक्षण किया जाता है। हमारा उद्देश्य लेखकों और पाठकों के बीच सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना है।‘भारतबोध’ पत्रिका बहुअनुशासनिक वैचारिक परंपरा को पुष्ट करती है । यह विचारों की स्वतंत्र ,सम्मानपूर्ण और प्रमाणिक अभिव्यक्ति का मंच है। ‘भारतबोध’ संवाद और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

शोध आलेख का प्रारूप एवं प्रकाशन नियम

 
 
🔹 शोध आलेख चयन प्रक्रिया

भारतबोध पत्रिका में शोध आलेखों का चयन पूर्ण अकादमिक गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है। चयन के प्रमुख मानदंड हैं:
1. शोध विषय की नवीनता एवं मौलिकता
2. तथ्य-स्रोतों की प्रामाणिकता और उनका मूल्यांकन
3. अंतरराष्ट्रीय शोध मानकों के अनुरूप प्रस्तुति
4. शोध प्रारूप का पालन
 
 
🔹 शोध आलेख का प्रारूप

1. शोध विषय
2. लेखक का नाम, विभाग, संस्थान, ईमेल व मोबाइल नंबर
3. शोध सारांश – अधिकतम 200 शब्द
4. बीज शब्द (Keywords)
5. मुख्य शोध आलेख6. निष्कर्ष (Conclusion)
7. संदर्भ सूची –
• लेखक का नाम, प्रकाशन वर्ष, पुस्तक का नाम, प्रकाशक, प्रकाशन स्थल
• फुटनोट/एंडनोट की जगह आलेख के अंत में संदर्भ सूची दें
• इसमें आधार ग्रंथ एवं सहायक ग्रंथ दोनों शामिल हों 
 
 
 
 
🔹 भाषा एवं प्रारूप

1. भाषा: हिन्दी एवं अंग्रेज़ी
2. फॉन्ट:
• English: Times New Roman, Size 12
• Hindi: Kokila (Unicode), Size 16
3. फाइल प्रारूप: शोध आलेख Word (.doc/.docx) और PDF दोनों रूपों में भेजें।
4. मौलिकता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
 
 
🔹 साहित्यिक रचनाएँ / लेख भेजने हेतु

1) साहित्य की विभिन्न विधाओं की अधिकतम पाँच रचनाएँ भेजी जा सकती हैं।
2) रचनाओं के साथ लेखक का संक्षिप्त परिचय और विधा की जानकारी यूनिकोड फॉन्ट में एम.एस. वर्ड फाइल पर भेजें।
3) वैचारिक या विमर्शात्मक लेख भी इन्हीं मानकों के अनुसार भेजें।
📧 ईमेल: prof.chandankumar@gmail.com
 
 
🔹 प्रकाशन नियम

पत्रिका में प्रकाशित होने वाले सभी आलेखों का मूल्यांकन बहु-स्तरीय समीक्षा प्रक्रिया से किया जाता है।
केवल वही आलेख प्रकाशित किए जाते हैं जो मौलिक, प्रामाणिक और शोध-मानकों के अनुरूप हों।
 
 
 
 
🔹 शोध आलेख चयन प्रक्रिया
1. प्राप्त शोध आलेखों के प्रारूप की जाँच की जाती है।
2. जाँच के बाद आलेख को विषय के अनुसार विषय-विशेषज्ञ के पास भेजा जाता है।
3. विषय-विशेषज्ञ आलेख का पुनः अध्ययन करते हैं।
वे आलेख में निम्न बिंदुओं की समीक्षा करते हैं —
• शोध विषय की नवीनता और मौलिकता
• तथ्य के स्रोत एवं उनका मूल्यांकन
• अंतरराष्ट्रीय शोध मानकों के अनुरूपता
• संदर्भों की सत्यता
5. यदि आलेख में आंशिक संशोधन की आवश्यकता होती है तो उसे लेखक को सुधार हेतु लौटाया जाता है।
6. यदि आलेख सभी मानकों पर खरा उतरता है तो विषय-विशेषज्ञ की टिप्पणी सहित संपादन मंडल को भेजा जाता है।
 
 
🔹 संपादक की प्रक्रिया

1. संपादक पुनः सभी आलेखों का अध्ययन करते हैं।
2. आलेख की गुणवत्ता, नवीनता और शोध प्रारूप के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।
3. चयनित आलेखों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है जब तक चयन प्रक्रिया पूर्ण न हो जाए।
 
 
 
🔹 कॉपीराइट एवं प्लेगरिज़्म नीति

1. पत्रिका में केवल मौलिक शोध आलेख प्रकाशित किए जाते हैं।
2. प्रत्येक आलेख की जांच प्लेगरिज़्म सॉफ़्टवेयर से की जाती है।
3. सभी शोध संदर्भों की बारीकी से जांच की जाती है।
4. यदि किसी आलेख में कॉपी की गई सामग्री पाई जाती है, तो —
• आलेख लेखक को वापस भेजा जाता है।
• लेखक को सूचित किया जाता है कि भविष्य में उसका आलेख प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
5. यदि किसी प्रकाशित आलेख पर शिकायत मिलती है, तो उसकी पुनः जांच की जाती है।
6. शिकायत सही पाए जाने पर पत्रिका द्वारा सार्वजनिक रूप से सूचना जारी की जाती है।
 
 
🔹 गुणवत्ता मानक

1. भारतबोध पत्रिका में प्रकाशित शोध आलेखों का चयन कई स्तरों पर किया जाता है।
2. चयन के प्रमुख आधार हैं —
• शोध विषय की नवीनता
• मौलिकता
• तथ्य के स्रोत और उनका मूल्यांकन
• अंतरराष्ट्रीय शोध मानकों के अनुरूप शोध प्रारूप